शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बामौर खुर्द गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। खेत से मक्के की करप भरकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में गुजर रहे बिजली के तारों से टकरा गई।
तारों के संपर्क में आते ही भड़की आग
किसान मोहन सिंह कुशवाह अपने खेत से मक्के की करप को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर अपने घर की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नीचे लटक रहे बिजली के तारों से करप का ऊपरी हिस्सा छू गया। तारों से हुए संपर्क के कारण वाहन में लदी सूखी करप में तुरंत आग लग गई।
ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों ने लाठियों की सहायता से जल रही करप को ट्रॉली से नीचे खींचना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के इस प्रयास के कारण आग ट्रैक्टर तक नहीं पहुंच पाई, जिससे वाहन पूरी तरह सुरक्षित बच गया और चालक की जान भी बाल-बाल बच गई।
फसल जलने से किसान को हुआ नुकसान
हादसे में ट्रैक्टर और चालक तो सुरक्षित बच गए, लेकिन ट्रॉली में भरी मक्के की पूरी करप जलकर राख हो गई, जिससे किसान मोहन सिंह कुशवाह को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!