सुनाज गांव में हुआ दर्दनाक हादसा

शिवपुरी जिले के सुनाज गांव के पास शुक्रवार शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां मट्टी से भरी हुई ट्रॉली के ऊपर अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।

ऊंचाई पर चढ़ाने के दौरान उठा ट्रैक्टर का अगला हिस्सा

मिली जानकारी के अनुसार, ढेंकुआ गांव का रहने वाला रामवीर यादव ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर ले जा रहा था। इस दौरान करमई मार्ग पर सड़क पर मिट्टी भराव का कार्य चल रहा था। जब चालक ट्रैक्टर को ऊंची सड़क पर चढ़ा रहा था, तभी अचानक वाहन का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और वह पीछे जुड़ी ट्रॉली पर पलट गया।

ग्वालियर रेफर किया गया घायल चालक

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद रामवीर को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां शुरुआती इलाज के बाद उसे शिवपुरी जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

चिकित्सकों के मुताबिक, चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस ने इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।