शिवपुरी के निवासियों के लिए जरूरी सूचना है कि शहर में आगामी रविवार, 25 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान स्थानीय लोगों को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ेगा।
सुधार कार्य की वजह से रहेगा शटडाउन
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के 220 केवी सबस्टेशन पर 33 केवी मेनबस आइसोलेटर के आर फेस पर बने हॉट पॉइंट को ठीक करने का काम किया जाना है। तकनीकी खामी को दूर करने के लिए यह दो घंटे का शटडाउन लिया गया है।
डाकबंगला और बालाजीधाम क्षेत्र के ये इलाके रहेंगे प्रभावित
डाकबंगला सबस्टेशन के खुड़ा, जलमंदिर, हॉस्पिटल, कोर्ट, कमलागंज, नमो नगर, विवेकानंद और कत्थामिल फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। इनमें शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार, नक्षत्र गार्डन, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, शास्त्री कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, गांधी पार्क, आर्य समाज रोड और तुलसी कॉलोनी सहित कई इलाके शामिल हैं। इसके अलावा बालाजीधाम सबस्टेशन के हाउसिंग बोर्ड और एसएएफ फीडर से जुड़े मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, द्वारिकापुरी, न्यू दर्पण कॉलोनी और कठमई क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
बाणगंगा सबस्टेशन के फीडरों पर भी रहेगा असर
बाणगंगा सबस्टेशन से जुड़े फिजिकल रोड, दो बत्ती, आरके पुरम, सोनचिरैया, सिटी, चीलोद, टीवी टावर, सेलिंग क्लब और विष्णु मंदिर फीडर के इलाकों में भी इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेंद्र नगर, मोहनी सागर, करोंदी कॉलोनी, माधव चौक, पुराना बस स्टैंड, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, पटेल नगर, विवेकानंदपुरम, भदैया कुंड और सर्वोदय नगर के आसपास का हिस्सा शामिल है। बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद सुबह 10 बजे तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!