दिल्ली से लौटते समय किशोर के साथ हुई वारदात
मुरैना जिले के पोरसा तहसील अंतर्गत आने वाले नगरा गांव का एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का दिल्ली से प्राइवेट नौकरी छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था। वह मंगलवार रात को वीडियो कोच बस (क्रमांक UP 80 FT 8284) में सवार होकर दिल्ली से चला था।
नाबालिग का आरोप है कि सफर के दौरान बस के कंडक्टर ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद वह बेसुध हो गया था और होश आने पर उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके साथ ही उसने कंडक्टर पर बैग से 60 हजार रुपये नकद चुराने का भी आरोप लगाया है।
परिजनों ने घेरी बस, थाने पहुंचा मामला
बुधवार सुबह जब किशोर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, तो परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने तुरंत बस को घेर लिया और मौके पर ही आरोपी कंडक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
हंगामे के बाद परिजन बस को सीधे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बस को खाली कराया और उसे थाने परिसर में खड़ा करवाया, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
आरोपी कंडक्टर की सफाई और पुलिस का बयान
कंडक्टर बृजमोहन तोमर ने सफाई देते हुए कहा कि मथुरा के पास वह किशोर के साथ सीट पर लेटा था और उसने रात में केवल किशोर का पेंट उतारा था, लेकिन लड़का जाग जाने के कारण वह आगे कुछ नहीं कर पाया। साथ ही उसने पैसे चुराने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।
इस पूरे मामले को लेकर एसडीओपी विजय सिंह भदौरिया ने जानकारी दी है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!