मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पुलिस की कार्रवाई
मुरैना जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधुराज तोमर के आवास पर पहुंचकर उन्हें डिटेन कर लिया।
जनसमस्याओं को लेकर था घेराव का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर मुखर होने का निर्णय लिया था। कांग्रेस की योजना थी कि बिजली, पानी की किल्लत, साफ-सफाई की बदतर व्यवस्था और क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों जैसे गंभीर विषयों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाए।
संभावित विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने सुबह ही यह कदम उठाया। जिलाध्यक्ष को उनके घर पर ही नजरबंद किए जाने के साथ-साथ संगठन के अन्य कुछ पदाधिकारियों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!