अंबाह के पीजी कॉलेज में लगा था शिविर

अंबाह के पीजी कॉलेज परिसर में नगर पालिका की ओर से सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

कई विभागों के अधिकारी थे मौजूद

शिविर स्थल पर नगर पालिका के अलावा स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पीएचई और खाद विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों के कर्मचारी और अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटियों पर तैनात थे। शिविर की शुरुआत अंबाह एसडीएम प्रतिज की मौजूदगी में की गई थी।

योजनाओं से जुड़े कामों का होना था समाधान

इस शिविर में मुख्य रूप से पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, राशन और पेंशन से जुड़ी अर्जियों और समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाना तय किया गया था, जिसके लिए तमाम महकमों के प्रतिनिधि काउंटर पर बैठे हुए थे।

प्रचार की कमी से खाली पड़ी रहीं कुर्सियां

लेकिन आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में भारी कमी देखने को मिली। आलम यह रहा कि दोपहर 1 बजे तक शिविर में सिर्फ 10 से 15 लोग ही पहुंच सके। अंबाह नगर पालिका के प्रबंधन में लगे इस शिविर में लोगों की अनुपस्थिति के कारण तमाम कुर्सियां खाली ही नजर आईं।