सिंचाई जल के संकट से जूझ रहे आंतरी के किसान

ग्वालियर जिले के आंतरी क्षेत्र में इन दिनों पानी की कमी के कारण किसानों की हजारों बीघा धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी न मिलने से अन्नदाताओं की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया को सौंपा गया ज्ञापन

किसानों को इस गंभीर संकट से बाहर निकालने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बघेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की सिंचाई समस्या से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा गया।

केवल दस फीसदी किसानों को मिल पा रहा है पानी

वर्तमान स्थिति यह है कि स्टेशन और मकोड़ा के बीच से गुजरने वाली मुख्य नहर का लाभ आंतरी के महज 10 प्रतिशत किसानों को ही मिल पा रहा है। बाकी के 90 प्रतिशत किसान लंबे समय से सिंचाई के पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

नहर का पानी न पहुंच पाने के कारण केवल वे ही किसान अपनी फसल बचा पा रहे हैं जिनके खेतों पर निजी बोरवेल मौजूद हैं। जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री को स्पष्ट किया कि यदि नहर से पैता का निर्माण करा दिया जाए, तो क्षेत्र के 90 फीसदी किसानों को सीधा और बड़ा फायदा पहुंचेगा।