राघौगढ़ पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुआ आयोजन
स्थानीय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय राघौगढ़ में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक विशेष भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक गतिविधि में कॉलेज की सभी तीनों ब्रांचों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मां सरस्वती की वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य केआर डेहरिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण करके की। इसके पश्चात प्रतियोगिता का दौर शुरू हुआ, जिसमें 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रभावी प्रस्तुतियां दीं।
अंतिस चरण के लिए पांच प्रतिभागी चयनित
विद्यार्थियों के भाषण कौशल का आकलन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पांच छात्र-छात्राओं का चयन अंतिम चरण यानी फाइनल के लिए किया गया। चयनित होने वाले विद्यार्थियों में मोनिका कोरी, हेमंत विश्वकर्मा, योगेश सहरिया, प्रमोद पांचाल और मोनिका शामिल हैं।
प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य केआर डेहरिया ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं के लिए उपहार और अल्पाहार का भी प्रबंध किया गया था।
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र कुमार दीक्षित, कार्यक्रम समन्वयक जितेंद्र अहिरवार, विशाल रजक, शिवम कुमार दांगी, मनीष शर्मा, अनीता मोरे, अनीता मरकाम, मंजू सैनी और मोनू कुमार सैनी समेत महाविद्यालय के तमाम शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!