अकेले में घर के अंदर घुसा आरोपी
दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 35 साल की महिला के साथ गंभीर अपराध का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले पंजाब गुर्जर नामक युवक पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
दिनदहाड़े दी जान से मारने की धमकी
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 20 अक्टूबर की दोपहर के समय हुई। उस दौरान महिला घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद उसने कमरे में महिला का मुंह दबाकर इस कुकृत्य को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पति के लौटने पर दी जानकारी और थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने अपने पति के घर लौटने पर आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
इंदरगढ़ थाने के टीआई गौरव शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 332(बी) और 351(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!