अंचल के जिला मुख्यालय दतिया में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी का आक्रोश फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख किला चौक पर इकट्ठा होकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया।
‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के लगे नारे
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 'वोट चोर, गद्दी छोड़' जैसे नारे लगाए गए, जिससे वहां कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया।
पुलिस के साथ हुई झड़प और पुतला दहन
विरोध प्रदर्शन के अगले चरण में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुतला दहन की इस प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक व खींचातानी भी हुई, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
इस विरोध प्रदर्शन और उसके बाद निकाली गई पदयात्रा में दतिया विधायक कुंवर घनश्याम सिंह और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अवधेश नायक सहित कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई यानी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर इस आंदोलन को और अधिक तीव्र करेगी।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!