राजापुर गांव की घटना
दतिया जिले के उनाव थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम राजापुर में रविवार की शाम एक युवक ने जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान तीस वर्षीय प्रदीप अहिरवार पुत्र रमेश अहिरवार के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था।
शराब की लत और अकेलापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप शराब पीने का आदी था। घटना के वक्त उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और उसके दो बच्चे भी घर पर नहीं थे। इस दौरान उसने घर के अगले कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगा लिया।
खेत से लौटे परिजनों को मिला शव
जिस समय यह पूरी घटना घटित हुई, उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य खेती-बाड़ी के काम से खेत पर गए हुए थे। जब परिजन शाम को काम निपटाकर घर लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। कमरे के अंदर प्रदीप का शव लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और औपचारिकताएं पूरी कर देर शाम पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!