दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भेड़पुरा इलाके में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों ने भेड़पुरा निवासी बहादुर अहिरवार को अपना निशाना बनाते हुए उस पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई थीं।
मोहना हनुमान मंदिर के पास से धरे गए आरोपी
मुखबिर और तकनीकी मदद से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को मोहना हनुमान मंदिर के पास से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी जब्त किया है।
सख्त संदेश देने के लिए निकाला जुलूस
बुधवार दोपहर को पुलिस ने कानून का डर दिखाने और अपराधियों केौसले पस्त करने के लिए तीनों आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला। थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस बल को सक्रिय कर दिया गया था और चंद घंटों में ही सभी को हथियार समेत पकड़ लिया गया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!