दतिया जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयूर खंडेलवाल ने सोमवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। यह बदलाव दो उपनिरीक्षकों के नक्सल प्रभावित जिलों में स्थानांतरण के बाद किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
एसपी मयूर खंडेलवाल द्वारा जारी सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!