वार्ड क्रमांक 4 का मामला
भितरवार के वार्ड क्रमांक चार में तीन दिन पहले एक छह साल की बच्ची में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बच्ची का इलाज फिलहाल ग्वालियर में चल रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है।
स्वास्थ्य टीम और अधिकारियों की कार्रवाई
मामلا संज्ञान में आने के बाद भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया के निर्देश पर बीएमओ डॉक्टर अजय चंद्रावत ने स्वास्थ्य अमले को तुरंत प्रभावित बच्ची के आवास के पास भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया और मच्छर के लार्वा के नमूने एकत्र किए।
जांच के दौरान घर के निकट स्थित एक खाली भूखंड पर भारी गंदगी और पुराने टायरों में पानी भरा हुआ मिला, जो डेंगू के मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बना। अधिकारियों ने वहां से लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई की।
एसडीएम के निर्देश और फॉगिंग
एसडीएम राजीव समाधिया ने बताया कि नगर पालिका को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी हिस्से में गंदगी या जलभराव की स्थिति न रहे। साथ ही, मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग मशीन से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने को कहा गया है ताकि इस तरह की बीमारी दोबारा न फैले।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!