ग्वालियर जिले के डबरा शहर के मुख्य चौराहे पर स्थापित ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से बंद पड़े हैं। इन सिग्नलों के पिछले डेढ़ महीने से काम नहीं करने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है और आम नागरिकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एसपी के निर्देश पर तैयार हुई थी व्यवस्था
डबरा में यातायात को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक चौकी प्रभारी राघवेंद्र जादोन ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव को पत्र लिखकर सिग्नल लगाने की मांग की थी। एसपी के आदेश के बाद विभाग द्वारा फंड स्वीकृत किया गया था, जिसके आधार पर शहर के मुख्य चौराहे पर इन ट्रैफिक सिग्नलों को लगाया गया था।
कुछ दिन चली व्यवस्था, फिर छा गया अंधेरा
शुरुआती दौर में जब ये ट्रैफिक सिग्नल चालू किए गए थे, तब वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन करना शुरू कर दिया था और व्यवस्था में सुधार भी दिखाई दिया था। लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले तकनीकी खराबी के कारण ये लाइटें बंद हो गईं, जिन्हें तब से दोबारा सुधारा नहीं जा सका है।
प्रशासन ने जल्द सुधार का दिया भरोसा
इस संबंध में ट्रैफिक प्रभारी राघवेंद्र जादोन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार पहले भी इन सिग्नलों को ठीक करवाया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से वे दोबारा खराब हो गए। उन्होंने शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि बंद पड़े इन ट्रैफिक सिग्नलों को बहुत जल्द ठीक करवाकर सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!