भिंड में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में शस्त्र पूजन का मुख्य कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पारंपरिक अनुष्ठान में प्रशासनिक और पुलिस महकमे के शीर्ष अधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई पूजा
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पवन कुमार जैन और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने पूरी आस्था के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद हवन संपन्न हुआ जिसमें अधिकारियों ने आहुतियां दीं।
कुम्हाड़ा काटकर निभाई गई रस्म
पूजन कार्यक्रम के अगले चरण में परंपरा का निर्वहन करते हुए तलवार से कुम्हाड़ा काटा गया और इस दौरान हर्ष फायर भी किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
जिले के सभी थानों में भी गूंजे मंत्र
पुलिस लाइन के अलावा भिंड जिले के सभी थानों में भी शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों ने अपने हथियारों की विधि-विधान से पूजा की।
शस्त्र पूजन की यह परंपरा शक्ति और साहस का प्रतीक मानी जाती है, जिसका पालन हर साल विजय दशमी के पावल पर्व पर पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!