छत पर पेड़ से दातून तोड़ रहे थे बुजुर्ग
भिंड शहर के अटेर रोड इलाके में स्थित केके ईंट भट्टा वाली गली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार की सुबह घर की छत पर एक 64 वर्षीय बुजुर्ग पेड़ से दातून तोड़ने के लिए पहुंचे थे।
लोहे के सरिए से हुआ हादसा
मृतक की पहचान मुन्नालाल शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुन्नालाल पेड़ से दातून तोड़ने के लिए लोहे के सरिए का इस्तेमाल कर रहे थे।
बताया गया है कि दातून तोड़ते समय अचानक वह लोहे का सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से जा टकराया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
सरिया के हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही बुजुर्ग को तेज झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गए। इस अचानक हुए हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!