कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर दिया गया धरना

भिंड जिले में कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर इकाई के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार रात कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में आवाज बुलंद की।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रशासनिक चर्चा

धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए अपर कलेक्टर एलके पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं से चर्चा की।

ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव महेश जाटव ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने मांग की कि छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।

प्रमुख कांग्रेसियों की रही मौजूदगी

इस विरोध प्रदर्शन में विजेंद्र सिंह कल्लू, पंकज त्रिपाठी, आशुतोष शर्मा, देवेंद्र निगम, बदन सिंह राठौर, रामस्वरूप गोयल, अरविंद यादव हैवदपुरा, राहुल सिंह कुशवाह, चेतन शर्मा और दर्शन सिंह तोमर शामिल रहे।

साथ ही विवेक पचौरी, अजय शर्मा, अरविंद अरेले, रामसिया राठौर, इलियास खान, इरफान गम्मू, गयाप्रसाद दिवाकर, राजवीर बघेल, यूसुफ खान, राजेंद्र यादव, प्रमोद बघेल, अभिषेक मौर्य, हिमांशु शर्मा, विवेक जामोर, महेश बंसल और मोहन शाक्य सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में उपस्थित रहे।