सड़क हादसे में हुई युवक की मौत
अशोकनगर जिले के पिपनावदा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। यह घटना रविवार शाम की है, जिसकी जानकारी सोमवार को सामने आई।
सेमरी टंकी से अशोकनगर आ रहा था युवक
मृतक की पहचान सेमरी टंकी निवासी 38 वर्षीय प्रीति पाल पुत्र संग्राम सिंह यादव के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब सात बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अशोकनगर की तरफ आ रहा था, तभी पिपनावदा गांव के पास रास्ते में यह दुर्घटना घटी।
राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर हालत में सड़क पर ही पड़ा रहा। बाद में वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिन्होंने तुरंत एक कार की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में ही शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया था। सोमवार की सुबह पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और टक्कर मारकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!