ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे के तहत केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिनों के लिए अशोकनगर जिले पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा 15 अक्टूबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
पहले दिन करीला माता दर्शन और मुंगावली में समीक्षा बैठक
अपने प्रवास के पहले चरण में वे शुक्रवार सुबह पछाड़ीखेड़ा स्थित लवकुश मंदिर में दर्शन करेंगे और कस्तूरी गार्डन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर में वे प्रसिद्ध करीला माता मंदिर पहुंचेंगे और जनजातीय समाज के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। शाम के समय मुंगावली में दिशा समिति की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और प्रेस को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात सेहराई में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ बांटकर वे चंदेरी में रात्रि विश्राम करेंगे।
अस्पताल निरीक्षण, डाकघर उद्घाटन और युवा संवाद
दौरे के अगले क्रम में शनिवार सुबह वे चंदेरी में जनसंपर्क और स्थानीय बैठकों के बाद अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर में महोली और सेमरखेड़ी ढाकोनी में आयोजित कार्यक्रमों तथा ग्राम चौपाल में शामिल होंगे। शाम को अशोकनगर पहुंचकर वे नवीन डाकघर का उद्घाटन करेंगे और सुभाषगंज में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उनके गरबा उत्सव और युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
विधि महाविद्यालय में कौशल विकास केंद्र की रखेंगे आधारशिला
रविवार को वे अपने जनसंपर्क कार्यालय में नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शासकीय विधि महाविद्यालय में कौशल विकास केंद्र की आधारशिला रखेंगे और आपदा मित्रों को प्रबंधन किट वितरित करेंगे। दोपहर को थीम रोड, नगर सौंदर्यीकरण कार्यक्रमों के साथ-साथ शाढ़ौरा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!