मामा के यहां आया था पीड़ित युवक
घटना अशोकनगर जिले के अमाही गांव की है। पिपरई के पठार मोहल्ला का रहने वाला 26 वर्षीय बंटी पुत्र श्रीनंदन नामदेव अपने मामा के घर अमाही गांव गया हुआ था। शनिवार की देर शाम वह कुछ अन्य लोगों के साथ मामा के मकान के बाहर बैठा हुआ था।
गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ खूनी संघर्ष
उसी दौरान गांव का ही रहने वाला लालू कोरी अत्यधिक नशे की हालत में वहां आ पहुंचा और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। जब बंटी ने उसे अपशब्द कहने से रोका, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद ने तूल पकड़ लिया।
चाकू के वार से गले पर लगे 8 टांके
विवाद बढ़ने पर आरोपी लालू कोरी ने अपने पास मौजूद चाकू से बंटी के गले पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके गले पर गहरा घाव हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
घटना के बाद परिजन तुरंत घायल बंटी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार युवक के गले में गंभीर चोट आई है और घाव पर 8 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!