अशोकनगर जिले के स्थानीय नागरिकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आज यानी रविवार को मेंटेनेंस और जरूरी निर्माण कार्यों के चलते विद्युत कंपनी ने चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का फैसला किया है, जिससे कई इलाकों के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा शटडाउन

विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस समयावधि के दौरान 220/132 केवी उपकेंद्र अशोकनगर के अंतर्गत आने वाले 33 केवी ऑवरी-ईसागढ़ और 33 केवी महीदपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी।

इन इलाकों और उपकेंद्रों पर पड़ेगा असर

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ग्रामीण क्षेत्र के सहायक यंत्री नवीन कुमार यादव ने बताया कि दोनों फीडरों पर मेंटेनेंस का काम किया जाना बेहद जरूरी था। 33 केवी ऑवरी-ईसागढ़ फीडर के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्र रातीखेड़ा, देरखा और इमला के ग्रामीण व शहरी इलाकों में बिजली नहीं पहुंचेगी।

इसी प्रकार 33 केवी महीदपुर फीडर से संचालित होने वाले उपकेंद्र महीदपुर, रूसल्ला और अजलेश्वर फीडर क्षेत्रों में भी निर्धारित चार घंटे के अंतराल में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

बिजली कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील

विद्युत अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि काम की प्रगति और स्थिति को देखते हुए बिजली बहाיी के समय में आंशिक बदलाव भी किया जा सकता है। कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी और विद्युत-संचालित कार्य पहले ही पूर्ण कर लें।