अशोकनगर शहर के निवासियों के लिए जरूरी सूचना है। रविवार को 33/11 केवी उपकेंद्र पर विद्युत लाइन से जुड़े आवश्यक रखरखाव और मरम्मत के कार्य किए जाने हैं।

इन इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा असर

विद्युत कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रखरखाव के इस कार्य के दौरान 11 केवी मेन बाजार फीडर से जुड़े तमाम क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी।

प्रभावित होने वाले क्षेत्र

इस तीन घंटे की बिजली कटौती की चपेट में स्टेशन रोड, सुभाषगंज, बिलाला मिल रोड, इंद्रा पार्क, गांधी पार्क, गुरुद्वारा क्षेत्र, महावीर कॉलोनी और पटेल पार्क समेत आसपास की कॉलोनियां रहेंगी।

मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान जरूरी सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

विद्युत कर्मचारियों द्वारा तय समय सीमा के भीतर मेंटेनेंस का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके तुरंत बाद बिजली सप्लाई को सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा।