टीटोर गांव की घटना
अशोकनगर जिले के अंतर्गत आने वाले टीटोर गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां घर में रखी इल्ली मारने की जहरीली दवा का सेवन करने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रविवार शाम को बिगड़ी थी तबीयत
मृतक की पहचान टीटोर निवासी भूरा उर्फ बहादुर सिंह कटारिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसने रविवार शाम करीब 4 बजे घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। जैसे ही उसकी तबीयत बिगड़ी, परिजनों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत उसे लेकर बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की।
अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भूरा सिंह ने यह जहरीला पदार्थ किन कारणों के चलते खाया था।
फिलहाल स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!