अशोकनगर जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। आज रविवार को शहर और ग्रामीण अंचल के कई हिस्सों में लगातार आठ घंटे तक विद्युत सप्लाई पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी कटौती
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री नवीन कुमार यादव की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होगी और शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।
इन तीन फीडर की सप्लाई रहेगी प्रभावित
220/132 केवी उपकेंद्र अशोकनगर से संचालित होने वाले 33 केवी तूमैन, खजूरिया और सेजी फीडर की बिजली सप्लाई रोकी जाएगी। यह कदम एमपी पावर ट्रांसमिशन पैकेज-1 लिमिटेड के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के कारण उठाया जा रहा है।
इन उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में छाएगा अंधेरा
इस मेंटेनेंस कार्य के दायरे में 33/11 केवी उपकेंद्र तूमैन, अनंतपुर, कचनार, मसीदपुर, खजूरिया, भादौन, राजपुर, अमोदा और मथनेर शामिल हैं। इन सभी उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले तमाम इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
विद्युत कंपनी का कहना है कि कार्य की प्रगति और स्थिति को देखते हुए शटडाउन का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है। बिजली विभाग ने इस आवश्यक कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए खेद प्रकट किया है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!