दस घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

अशोकनगर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 26 सितंबर को ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य के चलते सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी। इस दौरान कुल 10 घंटे का लंबा शटडाउन रहेगा।

इन ग्रामीण और शहरी फीडर पर रहेगा असर

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, 220/132 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले 33 केवी तुमैन, खजुरिया और सेजी फीडर को बंद रखा जाएगा। इसके चलते तुमैन, अनंतपुर, कचनार, मसीदपुर, खजुरिया, भादौन, राजपुर, अमोदा और मथनेर जैसे तमाम ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित होंगे।

इसके अतिरिक्त, अशोकनगर उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी विदिशा रोड फीडर के शहरी हिस्सों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले शहरी क्षेत्रों में त्रिदेव मंदिर के आगे का विदिशा रोड हिस्सा, रॉयल पार्क, रॉयल पैराडाइज, दशमेश एग्रो, पवारगढ़, गुरुद्वारा, संस्कृति स्कूल और पूर्व सांसद का निवास शामिल हैं।

कंपनी ने जताया खेद, समय में हो सकता है बदलाव

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आवश्यक शटडाउन एमपी पावर ट्रांसमिशन पैकेज-1 लिमिटेड द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की वजह से लिया जा रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बहाل करने के समय में थोड़ा फेरबदल भी किया जा सकता है।

विद्युत वितरण कंपनी ने इस कटौती से उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील की है।