शिवपुरी जिले के बदरवास थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। अटलपुर गांव के समीप अचानक सड़क पर गाय आ जाने के कारण प्याज से भरा हुआ ट्रक बेकाबू होकर पलट गया।
हादसे में चालक को आई गंभीर चोट
इस दुर्घटना में ट्रक चला रहे आसिफ खान घायल हो गए। उनके सिर में काफी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने मश्क्कत कर उन्हें दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
नासिक से अलीगढ़ जा रहा था वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वाहन महाराष्ट्र के नासिक से प्याज भरकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। चालक आसिफ खान इस यात्रा के दौरान अकेले ही ट्रक चला रहे थे और उनके साथ कोई अन्य सहायक यानी हेल्पर मौजूद नहीं था।
अटलपुर गांव के नजदीक जब गाड़ी पहुंची तो अचानक मवेशी सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया, जिससे बड़ी मात्रा में प्याज सड़क पर फैल गई।
पुलिस ने संभाली स्थिति
दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!