मुरैना तिराहे पर किसानों का प्रदर्शन
अंबाह क्षेत्र में खाद वितरण को लेकर उपजा असंतोष शुक्रवार को सड़क पर आ गया। खाद बांटने की प्रक्रिया में अचानक ई-टोकन व्यवस्था फिर से लागू किए जाने से नाराज किसानों ने स्थानीय मुरैना तिराहे पर चक्का जाम कर दिया।
पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही अंबाह थाने से पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी किसानों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने किसानों को यह सलाह दी कि वे अपनी इस परेशानी को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखें ताकि इसका उचित समाधान निकाला जा सके।
किसानों ने बयां की अपनी परेशानी
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि पहले उन्हें बिना ई-टोकन के ही लाइन में खड़े करके पर्चियां बांटी गई थीं।
हमें 21 अगस्त की तारीख दी गई थी, लेकिन जब हम खाद लेने पहुंचे तो वितरणकर्ताओं ने कहा कि अब ई-टोकन सिस्टम लागू हो चुका है, इसलिए खाद नहीं मिलेगी। - पूजाराम सिंह, किसान






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!