अंबाह कस्बे के जय गौरी गार्डन में पारंपरिक हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसका आयोजन वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की स्थानीय महिला इकाई की ओर से किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

हरे लिबास में सजीं महिलाएं, पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत

त्योहार के इस खास मौके पर अधिकांश महिलाएं पारंपरिक हरे रंग की साड़ियों में सजी-धजी नजर आईं। कार्यक्रम के आरंभ में वैश्य महासम्मेलन की अंबाह ब्लॉक इकाई की ओर से पधारे हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया गया।

रैंप वॉक और डांस प्रतियोगिता में दिखा उल्लास

स्वागत सत्कार के बाद विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का दौर शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए रैंप वॉक, डांस प्रतियोगिता और क्विज गेम जैसी कई प्रतिस्पर्धाएं रखी गई थीं, जिनमें प्रतिभागियों ने बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

इन सभी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं की रही मौजूदगी

इस आयोजन में वैश्य महासम्मेलन अंबाह इकाई की लगभग 150 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इनमें जिला अध्यक्ष निधि गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अंजली जैन, उपाध्यक्ष संगीता गर्ग, मंत्री रजनी चांदिल, शिखा गर्ग, राखी जैन और कोष निरीक्षक अर्चना गर्ग सहित कई प्रमुख महिलाएं शामिल रहीं।