डबरा ग्रामीण मंडल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
देशभर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत डबरा ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष जसदीप संधू की अगुवाई में निकली इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर सवार होकर शामिल हुए।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शोभा बढ़ा रहा था। यात्रा के मार्ग में गूंजते देशभक्ति गीतों और 'वंदे मातरम' के नारों ने पूरे स्थानीय माहौल को बेहद ऊर्जावान और उत्साहपूर्ण बना दिया।
दतिया रोड से शुरू होकर पिछोर तिराहा पर हुई संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 9 से 17 अगस्त के बीच पूरे देश में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में डबरा ग्रामीण मंडल की यह बाइक रैली स्थानीय दतिया रोड से आरंभ की गई थी।
यह यात्रा शहर के वार्ड क्रमांक 3, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 से गुजरी तथा वार्ड नंबर 2 स्थित पिछोर तिराहा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुष्प वर्षा कर बाइक सवारों का स्वागत किया।
प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन में जिला महामंत्री कुलदीप यादव, जयदेव पलिया, सुनील रावत, पोषण रावत, रामवीर घुरैया, रविंद्र गुर्जर, मनीष साहू और बॉबी संधू सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!