गंज स्थित बड़ा मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
अशोकनगर शहर के गंज इलाके में स्थित बड़ा मंदिर उस समय पूरी तरह भक्तिमय नजर आया, जब अग्रवाल महासभा की ओर से लड्डू गोपाल जी का जल विहार और मंदिर स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने कान्हा के बाल स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
भक्ति गीतों से सराबोर हुआ मंदिर परिसर
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में लगातार राधे-राधे और जय श्री कृष्णा के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं द्वारा गाए जा रहे भक्ति गीतों और उत्सव के माहौल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वृंदावन की पावन छटा अशोकनगर में ही उतर आई हो। सभी ने कान्हा जी को अत्यंत प्रेम और श्रद्धा के साथ जल विहार कराया।
विधि-विधान से हुई लड्डू गोपाल की स्थापना
जल विहार की रस्म पूरी होने के बाद लड्डू गोपाल जी को पूरी पद्धाति और धार्मिक विधान के साथ मंदिर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे नगर की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं कीं।
संस्कारों को जीवंत रखते हैं ऐसे आयोजन
महासभा की पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल महासभा की अध्यक्ष किरण अग्रवाल, सचिव संगीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अर्चना बंसल, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल और मीडिया प्रभारी रश्मि जयपुरी समेत समाज के तमाम गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।






टिप्पणियाँ 2
बहुत बढ़िया और संतुलित रिपोर्टिंग। ग्वालियर चंबल टाइम्स पर भरोसा बना रहता है।
अंचल की खबरें इतनी डिटेल में और कहीं नहीं मिलतीं। शुक्रिया!