ग्वालियर -जनगणना कार्य मंे लापरवाही बरतने पर उपयंत्री श्री उत्पल सिंह भदौरिया को नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निलंबित कर दिया है। उपयंत्री श्री उत्पल सिंह भदौरिया के स्थान पर क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 22 का दायित्व उपयंत्री श्री अभिषेक ठाकुर को सौंपा गया है। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने 5 मई को जनगणना कार्य को लेकर बैठक ली थी, बैठक में पाया गया कि उपयंत्री उत्पल सिंह भदौरिया के क्षेत्रान्तर्गत 107 में से 70 में जनगणना का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इसके साथ ही बैठक में उपायुक्त जनगणना ने बताया कि श्री उत्पल सिंह भदौरिया जनगणना का कार्य संपादित करने की जगह अपना अधिक समय बालभवन में बिताते हैं। 6 मई को जनगणना निदेशालय की प्रतिनिधि श्रीमती प्रेमा नायर ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 22 का निरीक्षण किया था, इस दौरान उपयंत्री श्री उत्पल सिंह भदौरिया उपस्थित नहीं थे। वहीं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक के क्षेत्राधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव के 15 दिवसीय मेडिकल अवकाश पर जाने के चलते उनका दायित्व उपयंत्री रविंद्र प्रताप सिंह गुर्जर को सौंपा गया है। साथ ही सुश्री हिना यादव को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 के अंतर्गत जनगणना के कार्य का दायित्व दिया गया है।
