लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से छात्रों की मौत की हृदयविदारक घटना के बाद ग्वालियर में भी अलर्ट है। शहर में ज्यादर कोचिंग सेंटर्स के पास फायर सेफ्टी नहीं है। मंगलवार को नगर निगम के फायर ब्रिगेड दस्ते ने शहर के कोचिंग संस्थानों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करते हुए दो कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है। शहर में 90 फीसदी कोचिंग सेंटर में इमरजेंसी एग्जिट तक नहीं है।

नगर निगम की टीम ने सबसे पहले सी कृषि संस्थान कोचिंग में छापा मारा। यहां लगे फायर सिलेंडर की डेट एक्सपायर मिली। कुछ सिलेंडर पूरी तरह खाली थे। इसके अलावा फायर सेफ्टी से संबंधित किसी प्रकार दस्तावेज और इंतजाम कोचिंग में नहीं थे। इसके बाद निगम ने कोचिंग को सील कर दिया। वहीं एक लाइब्रेरी में 60 से 70 स्टूडेंट्स को कथित तौर पर अंदर बंद करने का मामला भी आया। जिसके बाद नगर निगम व पुलिस की टीम ने उन्हें वहां से बाहर निकलवाया।

दूसरी कार्रवाई लक्ष्मीबाई कॉलोनी में संचालित विज्ञान पथ कोचिंग पर की गई। यहां भी कुछ सिलेंडर सही थे तो कुछ सिलेंडर खाली और एक्सपायरी डेट के मिले। जिन्हें जप्त किया गया। इसके अलावा इसके अलावा फायर सेफ्टी से संबंधित किसी प्रकार दस्तावेज और इंतजाम कोचिंग में नहीं थे। कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर ऑफिस को सील किया गया।