Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी की कृष्णपुरम कॉलोनी में बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध करने पर कनेक्शन काटने और बिजली चोरी के मुकदमे की धमकी दिए जाने की शिकायत ग्राहक पंचायत तक पहुंचाई गई है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-story-af28e2e5
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी शहर के वार्ड-10 के अंतर्गत आने वाली कृष्णपुरम कॉलोनी में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बिजली कंपनी के कर्मचारी वहां स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की पूर्व सहमति या सूचना के बिना ही पुराने मीटरों को हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteदस्तावेज और टेस्ट रिपोर्ट मांगने पर शुरू हुआ विवाद Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकॉलोनी के लोगों ने जब मीटर बदलने आए अमले से संबंधित आदेश और नए उपकरणों की टेस्ट रिपोर्ट दिखाने को कहा, तो कर्मचारी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसी दौरान स्थानीय निवासी तुलसी नामदेव की पत्नी वंदना ने अपने घर का मीटर बदलने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकनेक्शन काटने और जेल भेजने की धमकी का आरोप Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteवंदना नामदेव का आरोप है कि मीटर बदलने का विरोध करने पर कर्मचारियों ने न केवल उनका बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी, बल्कि बिजली चोरी का मामला दर्ज कराने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भिजवाने की चेतावनी भी दी। इस घटना के बाद पूरी कॉलोनी के लोग एकजुट होकर विरोध में उतर आए। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteरहवासियों ने यह भी सवाल उठाया कि जब कॉलोनी में मीटर बदलने का अभियान चलाया जा रहा है, तो कुछ खास घरों में यह कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वहीं, ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि सुमित चौरसिया ने दावा किया कि सभी गृहस्वामियों से पूछकर ही मीटर बदले जा रहे हैं, जबकि कॉलोनीवासियों ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteग्राहक पंचायत ने संभाला मोर्चा, जनप्रतिनिधियों को भेजा पत्र Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह पूरा मामला अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत तक पहुंच गया है। पीड़ित महिला ने संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी को लिखित शिकायत सौंपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसंगठन ने विद्युत नियामक आयोग के नियमों का हवाला देते हुए उपभोक्ताओं पर दबाव बनाकर मीटर लगाने की कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मनमानी बंद नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा। Add text below Add image below