Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर अज्ञात बदमाशों ने ट्रक को रोककर लूटपाट की। बदमाशों ने चालक और हेल्पर को कट्टा दिखाकर नकदी, डीजल और चने की बोरियां पार कर दीं।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-story-a15f0efa
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर-चंबल अंचल के शिवपुरी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे-46 पर डस्टर कार सवार चार बदमाशों ने एक चलते ट्रक को जबरन रुकवा लिया और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकार आगे अड़ाकर रोका ट्रक Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteउत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी ट्रक चालक अंकित चौहान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह झांसी से ट्रक में चने का बीज लोड करके सीहोर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ हेल्पर वीरेंद्र अहिरवार भी वाहन में मौजूद था। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात लगभग 3:30 बजे जब उनका वाहन बदरवास क्षेत्र में मांगरोल ब्रिज के पास पहुंचा, तभी एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की डस्टर कार उनके ट्रक के आगे आ गई और वाहन को रुकवा लिया। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकट्टा दिखाकर की गई मारपीट और लूट Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteचालक के अनुसार, कार रुकते ही उसमें से चार लोग नीचे उतरे। इनमें से एक बदमाश सीधे ट्रक के अंदर घुसा और चालक की छाती पर कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद उसे खींचकर नीचे उतारा गया और सड़क किनारे ले जाया गया। वहीं, दूसरे बदमाश ने हेल्पर वीरेंद्र अहिरवार को भी कट्टा दिखाकर अपने नियंत्रण में ले लिया। इस बीच बाकी बदमाशों ने ट्रक में लूटपाट शुरू कर दी। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteआरोप है कि बदमाशों ने चालक की जेब से करीब 6,500 रुपए नकद छीन लिए। इसके अलावा ट्रक के डीजल टैंक से लगभग 170 लीटर डीजल निकाल लिया गया और वाहन में भरी चने के बीज की 15 से 20 बोरियां भी अपनी कार में लाद लीं। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteदूसरे वाहन के आने से भागे बदमाश Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपीड़ित चालक का कहना है कि बदमाश लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक अन्य ट्रक वहां आ पहुंचा और उसके चालक ने ब्रेक लगा दिए। किसी अन्य वाहन को मौके पर आता देख कार सवार बदमाश तुरंत वहां से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने बदरवास थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteवहीं, इस मामले में बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव का कहना है कि शुरुआती जांच में पूरा घटनाक्रम संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूर्व में भी इस तरह की कुछ शिकायतें सामने आई थीं, जिनकी जांच के दौरान अलग ही तथ्य उजागर हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और जांच के नतीजों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। Add text below Add image below