Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी जिले के चरखऊ गांव में दो महीने तक राशन न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। तहसीलदार के हस्तक्षेप और मौके पर राशन बंटवाने के बाद जाम खुला, वहीं कोलारस में गड़बड़ी मिलने पर 11 दुकानों से 25.80 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए गए हैं।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-story-8e866c25
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले चरखऊ गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की लचर व्यवस्था के चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। यहां के निवासियों को पिछले दो महीनों से राशन नहीं मिल रहा था, जिसके विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteअंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं मिला गल्ला Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन दुकान के सेल्समैन ने ई-मशीन पर उनका अंगूठा तो लगवा लिया था, लेकिन इसके एवज में उन्हें दो महीने का खाद्यान्न नहीं दिया गया। जब बार-बार गुहार लगाने के बाद भी राहत नहीं मिली, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही खोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteस्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उनकी पहल पर तुरंत राशन का वितरण शुरू कराया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने चक्काजाम समाप्त किया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकोलारस में 11 राशन दुकानों पर कार्रवाई Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteएक अन्य मामले में कोलारस अनुविभाग प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 सरकारी राशन दुकानों के संचालकों पर शिकंजा कसा है। समीक्षा के दौरान इन दुकानों पर राशन वितरण का प्रतिशत 80 फीसदी से काफी कम पाया गया, जबकि ई-केवायसी पोर्टल के रिकॉर्ड के अनुसार वहां पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध था। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteवितरण में भारी कमी और राशन की हेराफेरी की आशंका को देखते हुए कोलारस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने कड़े निर्देश जारी किए। प्रशासन ने संबंधित प्रबंधकों, विक्रेताओं और सह-विक्रेताओं से कुल 25 लाख 80 हजार 225 रुपये की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteइन लोगों से होगी शासकीय राशि की वसूली Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रशासन द्वारा जारी वसूली सूची में गोपाल जाटव, पुनीत शर्मा, भैंवलिया यादव, अनिकेत धाकड़, कुबेर रावत, राजकुमार सिंह चौहान, सोनू जाटव, सुनील यादव, गोलू लोधी, विजय कुमार कुशवाह और राजकुमार जाटव शामिल हैं। संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे इन सभी से तय राशि वसूलकर शासकीय खाते में जमा कराएं। Add text below Add image below