Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी ज़िला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों ने कई गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। ज़मीन पर कब्ज़े, छात्रावास की व्यवस्थाओं और मुआवज़े से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों को आवेदन सौंपे गए।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-story-8d0e7aa8
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी ज़िला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान ज़मीन पर कब्ज़े और समतलीकरण, छात्रावासों में सुविधाओं का अभाव, प्रदूषण और मुआवज़ा न मिलने जैसे कई अहम मामले सामने आए। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteहाईकोर्ट के आदेश के बावजूद ज़मीन पर काम का आरोप Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteराजपुरा रोड निवासी प्रकाश सिंह रावत ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि ग्राम राजपुरा स्थित सर्वे नंबर 143 (पुराना सर्वे नंबर 177), जहां वर्तमान में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित है, उस ज़मीन को लेकर ग्वालियर खंडपीठ का यथास्थिति बनाए रखने का आदेश है। इसके बावजूद सोमवार को वहां जेसीबी के ज़रिए ज़मीन समतलीकरण का कार्य कराया गया। विरोध करने पर काम रोकने की बात कहते हुए उन्होंने अदालत के आदेश का पालन कराने की मांग की है। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसीनियर बालक छात्रावास के छात्रों ने की अधीक्षक की शिकायत Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteनरवर तहसील के अमोलपठा स्थित सीनियर बालक छात्रावास के छात्र कलेक्ट्री पहुंचे और कलेक्टर को अपनी पीड़ा सुनाई। छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल में गुणवत्तापूर्ण भोजन, नाश्ता, पीने का साफ पानी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक मुन्नालाल जाटव पर विरोध जताने पर अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप भी लगाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकचरा जलाने और गाड़ी न आने से नागरिक परेशान Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशहर के रहवासियों ने कचरा संग्रहण वाहन के नियमित रूप से न आने और खुले में कचरा जलाए जाने के खिलाफ दोबारा आवेदन दिया। नागरिकों का कहना है कि इससे पहले 6 अक्टूबर को भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने शहर में कचरा जलाने पर पूरी तरह रोक लगाने और घरों से नियमित कचरा उठवाने की मांग की है। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमुआवज़ा न मिलने से खेती प्रभावित होने की शिकायत Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteलखनगवां निवासी हरी सिंह गुर्जर ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उनकी ज़मीन को 6 मार्च 2023 को शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया था, लेकिन उन्हें माधव टाइगर रिजर्व की तरफ से अब तक मुआवज़ा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इस वजह से उन्हें खाद मिलने में दिक्कत आ रही है और उनकी खेती का काम भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ज़मीन से शासकीय प्रविष्टि हटाने और जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। Add text below Add image below