Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मूलभूत सुविधाओं का आभाव साफ नजर आया। परिसर में वाटर कूलर बंद मिलने और कई तरह की गंभीर प्रशासनिक व विभागीय शिकायतें सामने आईं।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-story-814b6f66
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को दूर-दराज से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि परिसर में स्थापित वाटर कूलर में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं था, जिससे आम नागरिकों को अपनी प्यास बुझाने के लिए बाहर से पानी खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ा। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteदिव्यांग की नाराजगी और पेयजल संकट Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजिले के खनियाधाना क्षेत्र से अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक दिव्यांगजन ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंदों के लिए बुनियादी सुविधाएं तक मुमुहैया नहीं कराई जा रही हैं। कलेक्ट्रेट आने वाले ग्रामीणों का कहना था कि कम से कम पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था तो सुचारू होनी ही चाहिए। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteडोंगल न मिलने से ठप पड़े पंचायत के कार्य Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजनसुनवाई के दौरान पंचायत कार्यों से जुड़ी एक बड़ी समस्या भी सामने आई। करैरा जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिरसौद के सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष अतरसिंह लोधी ने एक आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि बिजली समस्या को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद अमोला थाने में उनके समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके चलते पिछले डेढ़ महीने से पंचायत का डोंगल जनपद सीईओ के पास जमा है। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसरपंच ने शिकायत में स्पष्ट किया कि डोंगल न होने के कारण पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो चुके हैं। इसके कारण सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान और महत्वपूर्ण नल-जल योजना के संचालन में भी अड़चनें आ रही हैं, जिस कारण उन्होंने तत्काल डोंगल वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteखाद वितरण और स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteएक अन्य मामले में 74 वर्षीय बुजुर्ग किसान शम्भूदयाल शर्मा ने खाद की उपलब्धता को लेकर अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने बताया कि उन्होंने 9 सितंबर को खाद के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया था और दोनों टोकन भी प्राप्त हो चुके हैं, बावजूद इसके उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। किसान ने ठर्रा सहकारी समिति व सिंहनिवास संस्था के बीच भटकाए जाने और डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद देने की बात कही। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइसके अलावा, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा की बदहाल व्यवस्थाओं का मुद्दा भी कलेक्टर के समक्ष उठाया गया। अभिभावकों ने आवेदन देकर शिकायत की कि विद्यालय में प्राचार्य का पद रिक्त है, शिक्षकों और किताबों की कमी है, तथा कंप्यूटर व एआई कक्षाओं का संचालन ठीक से न होने के कारण पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। Add text below Add image below10Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपेयजल और बिजली बिल में फर्जीवाड़े की शिकायत Add text below Add image below11Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteनवोदय विद्यालय के हॉस्टल और परिसरों में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल परिसर में कई वाटर कूलर और हैंडपंप बंद पड़े हैं। करीब एक महीने पहले यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के उल्टी-दस्त से बीमार होने की घटना का हवाला देते हुए पानी की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की गई। Add text below Add image below12Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजनसुनवाई के अंतिम चरण में गणेशखेड़ा पंचायत के लालपुर गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय लाइनमैन पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन ने बिजली बिल के पैसे लेने के बावजूद उन्हें फर्जी रसीदें थमा दीं और राशि को आधिकारिक रूप से जमा नहीं किया। यहां तक कि कुछ ग्रामीणों से बिल के बदले गेहूं और घी लेने के आरोप भी लगाए गए हैं, जिस पर ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। Add text below Add image below