Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी जिले के करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक के मगरौनी स्थित आवास पर हुए हंगामे का मामला तूल पकड़ गया है। विधायक प्रतिनिधियों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और पेन ड्राइव सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-story-7f8e02cd
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमेश प्रसाद खटीक के मगरौनी स्थित निवास के बाहर बीते दिनों हुए हंगामे का प्रकरण अब थाने पहुंच गया है। इस संबंध में विधायक के प्रतिनिधियों ने पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteरात के समय बिजली समस्या को लेकर पहुंचे थे लोग Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह पूरी घटना 21 सितंबर की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, बीलोनी के सरपंच बालकिशन जाटव, सुमन जाटव उर्फ शानू, दौलत सिंह और प्रदीप जादौन विधायक के मगरौनी आवास के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे थे और क्षेत्र में बिजली की समस्या के तुरंत समाधान की मांग कर रहे थे। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि इनमें से कुछ व्यक्ति शराब के नशे में धुत थे और गेट को लगातार धक्का दे रहे थे। उस दौरान विधायक ने उन्हें शांत कराते हुए समझाया कि रात का वक्त है और गणेश विसर्जन के आयोजनों में बिजली विभाग के कर्मचारी व्यस्त हैं। साथ ही यह भरोसा भी दिया था कि सुबह बिजली अधिकारियों से चर्चा कर बकाया बिल और कनेक्शन से जुड़ी अड़चनों को दूर करवा दिया जाएगा। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteअभद्रता और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का आरोप Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसमझाइश के बावजूद वे लोग शांत नहीं हुए और उग्र होकर विधायक के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया, जिसमें विधायक पर गाली-गलौज करने के झूठे आरोप मढ़े गए हैं। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित वीडियो साझा करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इसे जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पड़ोसी विजय बाबू आर्य और उदय वीर सिंह ने भी अपनी बात रखी है। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस ने शुरू की मामले की जांच Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना की सत्यता साबित करने के लिए विधायक पक्ष की ओर से घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और वायरल वीडियो की पेन ड्राइव पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपी गई है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमगरौनी चौकी प्रभारी अभिमन्यु सिंह राजावत ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हो चुके हैं। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Add text below Add image below