Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी की हनुमान कॉलोनी में पहली मंजिल से कबाड़ा उठाते समय 17 वर्षीय सौरभ शाक्य बिजली के तार से टकरा गया। इस भीषण हादसे में वह 70 प्रतिशत तक झुलस गया है और ग्वालियर में उसका इलाज जारी है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-70-1cbf556d
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी शहर की हनुमान कॉलोनी के एक मकान में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 6 जुलाई को कबाड़ा उठाने के दौरान 17 वर्षीय एक किशोर हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह पहली मंजिल से सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteहाथ ठेला लेकर कबाड़ा खरीदने गया था किशोर Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पीड़ित सौरभ शाक्य अपने साथी सुमित शाक्य के साथ हाथ ठेला लेकर कबाड़ा इकट्ठा करने निकला था। जब वे हनुमान कॉलोनी स्थित एक मकान पर पहुंचे, तो मकान मालकिन ने सौरभ को ऊपर पहली मंजिल पर रखा कबाड़ा नीचे लाने के लिए कहा। जैसे ही सौरभ वहां कबाड़ा समेटने लगा, वह पास से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गया। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteहालत गंभीर होने पर ग्वालियर किया गया रेफर Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकरंट की चपेट में आते ही सौरभ गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। उसके दोस्त सुमित ने तत्परता दिखाते हुए उसे हाथ ठेले पर लिटाया और तुरंत सिद्धि विनायक अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने और हालत नाजुक बने रहने के कारण डॉक्टरों ने उसे उसी दिन ग्वालियर रेफर कर दिया। चिकित्सकीय रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ का शरीर लगभग 70 प्रतिशत तक जल चुका है। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपरिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मजदूरी कर चलाता था घर Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteहादसे का शिकार हुआ सौरभ फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलियों के मंदिर के पास का रहने वाला है। उसकी बहन काजल शाक्य ने बताया कि उनके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका है और उनका पूरा परिवार किराए के मकान में रहता है। सौरभ अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर मेहनत-मजदूरी करता था और इसी से परिवार का गुजारा चलता था। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपरिजनों ने लगाए सुनवाई न होने के गंभीर आरोप Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के बाद से पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। बहन काजल का आरोप है कि जब वे लोग मामले की शिकायत लेकर संबंधित मकान पर गए, तो वहां मौजूद महिला ने मदद करने के बजाय उनके परिवार पर ही चोरी का इल्जाम लगा दिया और डराया-धमकाया। इसके बाद परिजन जब अपनी फरियाद लेकर कोतवाली थाने पहुंचे, तो वहां भी उनकी बात नहीं सुनी गई। अब गरीब परिवार प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और सौरभ के इलाज के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। Add text below Add image below