Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी के सिटी सेंटर कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर फर्जी शादी का कार्ड देकर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-6-a8b9cb77
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी शहर के सिटी सेंटर कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर पर फर्जी शादी का कार्ड दिखाकर धोखाधड़ी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। Add text below Add image below02Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसिटी सेंटर कॉलोनी के रहने वाले रामकुमार वर्मा (40) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई की सुबह एक अनजान व्यक्ति उनके घर आया था। उसने रामकुमार को शादी का एक कार्ड दिया और उनसे कहा कि उनके मोबाइल से एक नंबर पर कॉल कर दें। जब कॉल नहीं लगी तो वह व्यक्ति वहां से चला गया। Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइसके बाद 12 जुलाई की दोपहर को दो युवक फिर से रामकुमार के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी का कार्ड भेजने वाले व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। जब रामकुमार ने कहा कि अगर पुलिस को जानकारी चाहिए होगी तो वह खुद आ जाएगी, तभी वहां चार अन्य युवक भी आ धमके। इसके बाद सभी ने मिलकर रामकुमार पर उनका मोबाइल चेक करने का दबाव बनाया। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस का नाम लेकर दबाव बनाने का प्रयास Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteरामकुमार ने मोबाइल देने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह पुलिस बुला लेंगे। यह सुनकर सभी युवक वहां से भाग गए। इसके बाद रामकुमार ने अपने दोस्त रामगोपाल को बुलाया और दोनों ने मिलकर उन युवकों की तलाश शुरू की। सिटी सेंटर कॉलोनी में उन्हें छह युवक दिखाई दिए, लेकिन दोनों को देखते ही वे फिर से भाग खड़े हुए। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपीड़ित ने यह भी बताया कि उसी दिन दोपहर 2:17 बजे एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को थाने में बताते हुए उन्हें वहां बुलाया। जब रामकुमार ने कहा कि वह थाने पहुंच चुके हैं और सामने वाला भी आ जाए, तो कॉल काट दी गई। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteरामकुमार वर्मा का आरोप है कि फर्जी शादी का कार्ड देकर, मोबाइल चेक करने का दबाव बनाकर और पुलिस का नाम लेकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई थी। उनका मानना है कि यह किसी बड़ी धोखाधड़ी या अन्य वारदात को अंजाम देने की साजिश थी। उन्होंने पुलिस को फर्जी शादी का कार्ड भी सौंप दिया है। कोतवाली पुलिस ने 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Add text below Add image below