Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन लेने पहुंचे एडीएम को ज्ञापन सौंपने से इनकार कर दिया गया और कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-27-9391b991
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी जिला मुख्यालय पर गुरुवार को ओबीसी महासभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अमले के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकलेक्टर को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े रहे कार्यकर्ता Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रदर्शन के दौरान जब एडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपने से साफ इनकार कर दिया। वे सिर्फ कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गए। इस बात को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग एक घंटे तक हंगामा, धरना और जोरदार नारेबाजी का दौर चलता रहा। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteविधायक और नेता के बीच तीखी नोकझोक Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस पूरे घटनाक्रम के दौरान ओबीसी महासभा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह धाकड़ और विधायक देवेंद्र जैन के बीच हाईकोर्ट के एक फैसले को लेकर बातचीत छिड़ गई। चर्चा के दौरान भंवर सिंह धाकड़ ने खुद के ग्रेजुएट और पढ़ा-लिखा होने की बात कही। इस पर विधायक ने तीखा सवाल करते हुए कहा कि तो क्या वे गधा हैं? इस पर भंवर सिंह धाकड़ ने जवाब दिया कि हां, आप गधे हैं। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस प्रदर्शन में पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह भी शामिल हुए। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ अच्छे कामों का श्रेय लेती है, जबकि अपनी गलतियों और नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ती है। उन्होंने न्यायपालिका पर टिप्पणी करने के साथ ही ओबीसी वर्ग के लिए पूरे आरक्षण की जोरदार पैरवी की। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteभर्ती प्रक्रियाओं को सार्वजनिक करने और नौवीं अनुसूची की मांग Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र सिंह लोधी ने मांग उठाई कि 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए ठोस कानूनी और विधायी कदम उठाए जाएं। महासभा ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन मंडल और अन्य भर्ती एजेंसियों से लंबित पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं की मौजूदा स्थिति को सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि अभ्यर्थियों को स्पष्ट जानकारी मिल सके। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसंगठन ने सरकार से मांग की है कि आरक्षण के मुद्दे पर अपनी कार्ययोजना स्पष्ट की जाए और केंद्र सरकार से बात करके इसका कानूनी समाधान निकाला जाए। महासभा ने मांग की है कि 27 फीसदी आरक्षण के लिए नया कानून बनाकर उसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि ओबीसी वर्ग के अधिकारों की बहाली के लिए उनका यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। Add text below Add image below