Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशिवपुरी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद, रोजगार और पंचायत में अनियमित्ताओं की शिकायतें दर्ज कराईं। प्रशासन ने सभी मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/shivpuri-10-7ec42dbd
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिवपुरी जिला मुख्यालय पर मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान इलाज के लिए राशि जारी कराने, त्योहारी सीजन में रोजी-रोटी बचाने और ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकिडनी मरीज के इलाज के लिए 10 लाख की मांग Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteउदयपुर से शिवपुरी पहुंची हर्षिता जोशी ने अपने माता-पिता युगल कुमार जोशी और मधु जोशी की ओर से आवेदन प्रस्तुत किया। उनका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में संयुक्त रूप से संचालित है। परिवार ने बताया कि बैंक से वर्तमान में उन्हें हफ्ते में मात्र एक हजार रुपये ही मिल पा रहे हैं, जिससे गुजारा मुश्किल हो गया है। Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteआवेदनकर्ता के 72 वर्षीय पिता युगल कुमार जोशी पिछले चार वर्षों से गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं और उदयपुर में उनका नियमित डायलिसिस चल रहा है। चिकित्सा खर्च का भुगतान करने के लिए परिवार ने बैंक खाते में जमा राशि में से दस लाख रुपये एकमुश्त प्रदान किए जाने की गुहार लगाई है। Add text below Add image below05Heading Paragraph Heading Subheading Quoteदीपावली तक ठेला लगाने की अनुमति की गुहार Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteटेकरी रोड पर गर्ल्स स्कूल के समीप कारोबार करने वाले कपड़ा विक्रेताओं ने भी जनसुनवाई में अपनी पीड़ा सुनाई। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से इसी स्थान पर ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। लगभग सात साल पहले जिला प्रशासन द्वारा ही उन्हें यह जगह आवंटित की गई थी, लेकिन अब उन्हें वहां से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदुकानदारों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने आगामी दीपावली पर्व के लिए साहूकारों से कर्ज लेकर भारी मात्रा में कपड़ों की खरीदी की है। यदि इस समय उन्हें हटाया गया तो वे सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से आगामी दो महीनों के लिए उसी स्थान पर ठेला या टेबल लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपंचायत में गड़बड़ी और सुरक्षा की मांग Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपोहरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सांपरवाड़ा के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने सरपंच मिथिलेश धाकड़ और सचिव रामभरत धाकड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का आहरण तो कर लिया गया है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने पंचायत भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार, अधूरे रास्ते, पेयजल और बिजली संकट की शिकायत करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइसके अलावा मगरौनी क्षेत्र की रहने वाली आशा बाई किन्नर ने भी सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने मोनिका किन्नर और अमित जाट सहित अन्य लोगों पर लगातार प्रताड़ित करने और झूठे मुकदमों में फंसाकर धमकाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में 29 सितंबर को मगरौनी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। Add text below Add image below