Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर-चंबल आंचल के मुरैना जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/morena-story-d585bce1
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमुरैना जिले के भिंड रोड पर बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां शहीद पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी ईको कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteमंदिर दर्शन कर लौट रहे थे दोनों मृतक Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पोरसा के गांधी नगर निवासी 38 वर्षीय मनीष जैन पुत्र राजेंद्र जैन बुधवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर भिंड के गोरमी स्थित सुकांड जैन मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के पश्चात मंदिर के पुजारी 58 वर्षीय आनंद जैन पुत्र प्रकाशचंद्र जैन, निवासी दीक्षित मोहल्ला गोरमी, कुछ जरूरी सामान और सब्जी लेने के लिए मनीष के साथ पोरसा की तरफ आ रहे थे। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteगलत दिशा से आ रही थी ईको कार Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteजब दोनों भिंड रोड पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे, तभी पोरसा की तरफ से आ रही मारुति सुजुकी ईको कार (नंबर MP 07 AL 0358) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार गलत दिशा से आ रही थी। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था और अचानक सड़क पर गोवंश आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteहालांकि, हादसे की असल वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteकार छोड़कर भागे सवार, पुलिस जांच में जुटी Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदर्दनाक हादसे को अंजाम देने के बाद ईको कार में सवार चालक समेत तीनों लोग मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपोरसा थाना प्रभारी टीआई जयदीप भदौरिया ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में शामिल ईको कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फरार चालक और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Add text below Add image below