Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के मौके पर आई प्रोफेसर की पत्नी के पर्स से ई-रिक्शा में बैठी तीन संदिग्ध महिलाओं ने करीब साढ़े छह लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू करCategoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-story-db297637
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर में ई-रिक्शा चालकों और सवारियों को निशाना बनाने वाला महिला चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें भाई को राखी बांधने और बीमार बहन से मिलने भिंड से ग्वालियर आईं एक प्रोफेसर की पत्नी को शातिर चोरों ने अपना शिकार बनाया है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसाढ़े छह लाख रुपए के सोने के गहने चोरी Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह वारदात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीडी नगर स्थित कुशवाह मार्केट के पास शुक्रवार शाम को हुई। पीड़िता के अनुसार उनके पर्स से लगभग साढ़े चार तोला सोने के जेवर चोरी हुए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 6.5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteबस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठी थीं संदिग्ध महिलाएं Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भिंड के कृपे का पुरा की रहने वाली सीमा नरवरिया (30) पत्नी डॉ. हरनाम सिंह नरवरिया, जो अशोकनगर के चंदेरी कॉलेज में प्रोफेसर हैं, 28 अगस्त को अपने परिवार के साथ ग्वालियर आई थीं। वे बस स्टैंड से पति और बच्चों के साथ डीडी नगर में अपनी बड़ी बहन के घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात महिलाएं भी उसी ई-रिक्शा में आकर बैठ गईं। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसवार होने के बाद उन महिलाओं ने गोला का मंदिर जाने का झांसा दिया था। हालांकि, गोला का मंदिर आने के बाद भी वे ई-रिक्शा से नहीं उतरीं और सीमा के परिवार के साथ कुशवाह मार्केट तक सफर करती रहीं। कुशवाह मार्केट पहुंचने पर सीमा अपने परिवार के साथ नीचे उतरकर बहन के घर चली गईं। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteघर पहुंचने पर खुली घटना की पोल Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteबहन के घर पहुंचने के बाद जब सीमा ने अपने बड़े पर्स को देखा तो उसकी चेन आधी खुली पाई गई। अंदर झांकने पर उन्हें छोटा पर्स गायब मिला, जिसमें उनके तमाम सोने के गहने रखे हुए थे। चोरी गए आभूषणों में एक जोड़ी सोने की बृजबाला, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, दो लेडीज अंगूठियां और एक जेंट्स अंगूठी शामिल थी। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पीड़िता ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और ई-रिक्शा में साथ सफर करने वाली तीनों महिलाओं पर चोरी का संदेह जताया। Add text below Add image below10Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस Add text below Add image below11Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमहाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बस स्टैंड से लेकर गोला का मंदिर और कुशवाह मार्केट तक के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि संदिग्ध महिलाओं की पहचान की जा सके। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। Add text below Add image below