Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryबिजौली थाना क्षेत्र के श्यावरी गांव में हाइड्रा की टक्कर से हुई दो लोगों की मौत के मामले में बुधवार को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन किया।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-story-b731362b
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर जिले के बिजौली थाना अंतर्गत श्यावरी गांव में निर्माणाधीन सड़क पर हाइड्रा की चपेट में आने से जेठ और बहू की मौत का मामला बुधवार को तूल पकड़ गया। घटना से नाराज परिजन, समाज के लोग और ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव लेकर सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंच गए। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteएसएसपी कार्यालय के गेट पर किया प्रदर्शन Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteकार्यालय के मुख्य गेट पर शव रखकर किए गए इस प्रदर्शन के कारण मुख्य द्वार करीब एक घंटे तक पूरी तरह बंद रहे। सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन बौद्ध के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया गया कि हाइड्रा चालक की भारी लापरवाही से यह दुर्घटना हुई, लेकिन पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteएएसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रदर्शन के वक्त एसएसपी धर्मवीर सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जयराज कुबेर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोग शांत हुए। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह पूरा घटनाक्रम मंगलवार को हुए उस हादसे से जुड़ा है, जिसमें सातलपुर के रहने वाले बिजेंद्र जाटव अपने छोटे भाई की पत्नी चमेली के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। श्यावरी गांव के पास सड़क निर्माण के दौरान गिट्टी फैला रही एक हाइड्रा मशीन अचानक पीछे आ गई और उनकी बाइक उसकी चपेट में आ गई। Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस भीषण हादसे में बिजेंद्र जाटव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल चमेली ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस दुर्घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी के हाइड्रा, डंपर और ट्रॉले को आग के हवाले कर दिया था। Add text below Add image below08Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस प्रशासन ले रहा है शिकायतों को संज्ञान में Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमंगलवार को भी गणेशपुरा-अमायन मार्ग पर शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया गया था, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद खोला गया था। एएसपी जयराज कुबेर ने स्पष्ट किया है कि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों और शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा तथ्यात्मक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Add text below Add image below