Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryसिरोल थाना क्षेत्र की विंडसर हिल्स टाउनशिप में पेड़ की छटाई के दौरान अचानक दीवार गिरने से 70 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतका पिछले 15 साल से वहां माली का काम कर रही थी।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-story-b5a2efcd
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में स्थित पॉश टाउनशिप 'विंडसर हिल्स' में सोमवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गार्डन में पेड़ की कटाई और छटाई का काम चल रहा था, इसी दौरान एक भारी-भरकम डाल पास की दीवार पर आ गिरी। डाल के वजन से दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला मलबे के नीचे दब गईं। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteशाम के वक्त हुआ हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से वृद्धा को तुरंत मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनकी जांच की और मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quote15 साल से कर रही थीं माली का काम Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteमौके पर पहुंचे सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान 70 वर्षीय सावित्री देवी वंशकार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्वालियर के सिरोल स्थित जाटव मोहल्ले की रहने वाली थीं। सावित्री देवी पिछले 15 वर्षों से विंडसर हिल्स टाउनशिप में माली के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। वह रोजाना शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच वहां काम करने आती थीं। Add text below Add image below06Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteसोमवार को भी वह शाम करीब 6:45 बजे टाउनशिप के परिसर में काम कर रही थीं। उसी समय कुछ दूरी पर पेड़ की छटाई का काम चल रहा था, जिसकी भारी डाल अचानक दीवार पर जा गिरी। तेज धमाके के साथ दीवार टूट गई और सावित्री देवी उसके मलबे के नीचे दब गईं। Add text below Add image below07Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसुरक्षा उपायों को लेकर लापरवाही की आशंका Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteप्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि पेड़ की डाल प्राकृतिक रूप से नहीं टूटी थी, बल्कि टाउनशिप प्रबंधन या मेंटेनेंस टीम द्वारा उसकी कटाई कराई जा रही थी। आरोप है कि कटाई के वक्त सुरक्षा के पर्याप्त मानक नहीं अपनाए गए और न ही नीचे काम कर रही महिला को वहां से हटाया गया, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस के अनुसार, मृतका के दोनों बेटे दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना पाकर वे ग्वालियर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके यहां पहुंचने के बाद ही मंगलवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। Add text below Add image below10Quote Paragraph Heading Subheading Quote"पेड़ की डाल गिरने से दीवार ढहने और मलबे में दबकर महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। शव को डेड हाउस में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पेड़ की छटाई के दौरान हुई लापरवाही के बिंदुओं पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।" - गोविंद बागोली, थाना प्रभारी, सिरोल Add text below Add image below