Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryशहर के शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सांदीपनि विद्यालय के निर्माण के दौरान सोमवार को दूसरी मंजिल का स्लैब ढह गया। इस दुर्घटना में चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-story-018edab2
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर शहर के ऐतिहासिक शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। इस परिसर में लगभग 2200 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जहां 63 करोड़ रुपये की लागत से सांदीपनि विद्यालय के नए ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान दूसरी मंजिल पर स्लैब की कास्टिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग का ढांचा भरभराकर नीचे आ गिरा। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपिलर टूटे और चार मजदूर हुए घायल Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteछत का मलबा गिरने से उसे थामने वाले दो पिलर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना की चपेट में आने से चार मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान हरिराम (38), राजेश (32), दिलेश्वर (25) और झरोखा (38) के तौर पर हुई है। सभी को फौरन जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया। प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोज कुमार का कहना है कि सभी घायलों को मामूली चोटें आईं और उनकी हालत स्थिर है। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteसुपरवाइजर ने पंप के प्रेशर को बताया कारण Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteहाथों-हाथ मौके पर मौजूद सुपरवाइजर बलवंत सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि कंक्रीट पंप के बहुत ज्यादा दबाव के कारण एक ही जगह पर ज्यादा सामग्री जमा हो गई थी, जिससे शटरिंग वजन नहीं संभाल पाई और बैठ गई। हालांकि उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता खराब होने से साफ इनकार किया है, लेकिन इस घटना ने साइट पर सुरक्षा मानकों और तकनीकी देखरेख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteतैयार हो चुके ब्लॉक की सुरक्षा पर भी उठे सवाल Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteइस पूरे प्रोजेक्ट के तहत दो ब्लॉक बनाए जाने हैं, जिनमें से एक का काम पूरा हो चुका है और दूसरे का चल रहा था। जानकारों का मानना है कि इस हादसे के बाद न सिर्फ निर्माणाधीन हिस्से की मजबूती की जांच होनी चाहिए, बल्कि जो ब्लॉक पहले से तैयार है उसकी गुणवत्ता का भी सुरक्षा ऑडिट कराया जाना चाहिए ताकि छात्राओं की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ न हो। Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteयह निर्माण कार्य मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अंतर्गत ठेकेदार गुलशन राय द्वारा किया जा रहा है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ का अमला मौके पर पहुंचा। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कॉरपोरेशन के एमडी अनंत कुमार सिंह से बात कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, जिसके बाद चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर के नेतृत्व में एक तकनीकी जांच दल का गठन किया गया है। Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteदूसरी ओर, स्कूल के प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा ने बताया कि पहला ब्लॉक बनकर तैयार है हालांकि अभी उसका आधिकारिक हैंडओवर नहीं हुआ है, फिर भी वहां छात्राओं की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बिना हैंडओवर के कक्षाओं के संचालन से यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि इस हिस्से में कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। Add text below Add image below