Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में दोस्त की पत्नी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 21 वर्षीय दिनेश इंदौरिया का शव मुरार नदी में मिला। परिजनों ने महिला के पति और उसके भाई पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-murar-river-youth-murder-friend-wife-dispute-sirole-police
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर में दोस्त की पत्नी के विवाद ने ली युवक की जान, मुरार नदी में मिला शव; दो संदिग्ध हिरासत में Add text below Add image below02Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र में दोस्त की पत्नी को लेकर चल रहे विवाद ने एक युवक की जान ले ली। 21 वर्षीय दिनेश इंदौरिया का शव स्वास्तिक बैंक्वेट के पीछे मुरार नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने महिला के पति सूरज जाटव और उसके भाई गौरव जाटव पर दिनेश का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या करने और शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी अपने परिवार सहित फरार बताए जा रहे हैं। Add text below Add image below03Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteनदी में मिला युवक का शव Add text below Add image below04Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुरार नदी से शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नारायण विहार कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय दिनेश इंदौरिया के रूप में हुई। घटनास्थल के आसपास खून से सने लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। Add text below Add image below05 Inline imageImageReplace inline imageJPG, PNG, WebPAlt textCaptionCredit Add text below Add image below06Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteदोस्ती बनी रंजिश की वजह Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपरिजनों के मुताबिक, मृतक का बड़ा भाई विकास इंदौरिया, आरोपी सूरज जाटव का दोस्त था। आरोप है कि कुछ समय पहले विकास, सूरज की पत्नी के साथ चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच गहरा विवाद चल रहा था और सूरज व उसका भाई गौरव दिनेश से भी रंजिश रखने लगे थे। Add text below Add image below08Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteफोन पर दी थी धमकी Add text below Add image below09Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपरिजनों का आरोप है कि सूरज और गौरव ने दिनेश को बातचीत के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया। इसके बाद अहमदाबाद में मौजूद विकास इंदौरिया को फोन कर पत्नी से बात कराने की मांग की। जब विकास ने बताया कि महिला उसके साथ नहीं है, तो आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा, "अब अपने भाई की लाश उठाना।" कुछ समय बाद दिनेश का शव मुरार नदी में मिला। Add text below Add image below10 Inline imageImageReplace inline imageJPG, PNG, WebPAlt textCaptionCredit Add text below Add image below11Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteआरोपी परिवार सहित फरार Add text below Add image below12Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के बाद पुलिस ने मेहरा कॉलोनी स्थित आरोपियों के घर और मुरैना जिले के रिठौरा गांव सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी परिवार सहित फरार मिले। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। Add text below Add image below13Subheading Paragraph Heading Subheading Quoteहत्या का मामला दर्ज, जांच जारी Add text below Add image below14Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। Add text below Add image below