Story detailsHeadline, summary, section, and byline.HeadlineSummaryग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के घर से उनकी साली द्वारा 15 तोला सोना और नकदी चुराने का मामला सामने आया है। बच्चों की देखभाल के लिए घर में रहने वाली आरोपी युवती पर परिजनों ने चोरी का आरोप लगाया है।Categoryदुर्घटनाराजनीतिसमस्या/problemस्थानीयअपराधशिक्षाखेलमनोरंजनव्यापारस्थानीयDistrictNo districtग्वालियरदेशमुरैनाभिंडश्योपुरदतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगरAuthorEditorial deskMushtaq Ahmad Khan - Editor In Chiefiuyiuhकृषि डेस्क - कृषि संवाददाताक्राइम डेस्क - अपराध संवाददाताधर्म डेस्क - धर्म संपादकपर्यटन डेस्क - पर्यटन संवाददाताराजनीति डेस्क - राजनीतिक विश्लेषकव्यापार डेस्क - व्यापार संवाददाताशिक्षा डेस्क - शिक्षा संवाददातासंपादकीय डेस्क - वरिष्ठ संपादकसांस्कृतिक डेस्क - सांस्कृतिक संपादकस्पोर्ट्स डेस्क - खेल संवाददाताPublish timeStory URLURL slug/article/gwalior-22-cde4df31
StoryWrite in reading order. Add images exactly where they should appear. Text block Image block01Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मां वैष्णोपुरम इलाके में एक सरकारी शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत उनकी पत्नी के साथ धोखाधड़ी और चोरी की एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। दंपती ने अपनी ही सगी साली पर घर के लॉकर से लाखों रुपए के गहने और नकदी पार करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। Add text below Add image below02Heading Paragraph Heading Subheading Quoteनौकरीपेशा दंपती ने किया था साली पर भरोसा Add text below Add image below03Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिकायतकर्ता प्रभाकर सिंह नरवरिया भिंड जिले के हसनपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी रचना स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर पदस्थ हैं। दोनों पति-पत्नी के अपनी ड्यूटियों पर व्यस्त रहने के कारण, उनके बच्चों और घर-गृहस्थी की देखभाल के लिए रचना की छोटी बहन पूजा नरवरिया उनके साथ ही निवास करती थी। घर और अलमारी की चाबियां भी उसी के पास सुरक्षित रहती थीं। Add text below Add image below04Heading Paragraph Heading Subheading Quoteअप्रैल में खुला राज, लॉकर से गायब मिला सामान Add text below Add image below05Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteशिक्षक प्रभाकर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी रचना ने गत 11 जनवरी को अलमारी का लॉकर चेक किया था, उस समय उसमें रखे गए जेवरात और नकदी पूरी तरह सुरक्षित थे। इसके बाद जब 12 अप्रैल को दोबारा लॉकर खोला गया, तो उसमें रखे करीब 22 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवर और 70 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। गायब हुए सोने के गहनों का कुल वजन करीब 15 तोला बताया गया है। Add text below Add image below06Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपंचायत में दिया था आश्वासन, बाद में प्रेमी पर मढ़ा आरोप Add text below Add image below07Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteघटना के सामने आने के बाद जब प्रभाकर ने अपनी साली पूजा से इस बारे में पूछताछ की, तो वह हीले-हवाप्ले करने लगी। इसके बाद मामले की जानकारी उसके माता-पिता रणवीर सिंह और मायादेवी को दी गई। बुलाई गई पारिवारिक पंचायत के दौरान पूजा ने चोरी किया गया सारा सामान वापस लौटाने की बात स्वीकार की थी, लेकिन बाद में वह अपने बयान से मुकर गई। Add text below Add image below08Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteपरिजनों का कहना है कि आरोपी युवती का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अब वह यह दलील दे रही है कि घर के लॉकर से चुराए गए जेवर और नकदी को उसका प्रेमी अपने साथ लेकर चला गया है और लौटाने से मना कर रहा है। Add text below Add image below09Heading Paragraph Heading Subheading Quoteपुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी Add text below Add image below10Paragraph Paragraph Heading Subheading Quoteहजीरा थाने के प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित फरिय़ादी की शिकायत के आधार पर चोरी का कानूनी प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी युवती तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। Add text below Add image below